{"_id":"699c87ac4ebcb96c240bacc7","slug":"an-evening-of-colours-was-celebrated-today-at-devsadan-kullu-with-awadh-puri-kullu-news-c-89-1-klu1002-169757-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवसदन कुल्लू में आज अवध पुरी से सजी रंगों की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवसदन कुल्लू में आज अवध पुरी से सजी रंगों की शाम
Mon, 23 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सूत्रधार कला संगम की होली संध्या में कार्यक्रम का आनंद लेते हुए दर्शक। संवाद
होली संध्या में परंपरागत होली गीतों का किया गायन, डीसी रहे मुख्य अतिथि
सूत्रधार कला संगम ने देव सदन के सभागार में किया होली संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम ने देव सदन के सभागार में 28वीं होली संध्या का आयोजन किया। इसमें परंपरागत होली गीतों का गायन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने शिरकत की।
इनका कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, सेवानिवृत्त आईजी ओसी ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने पारंपरिक एवं भक्तिमय होली गीतों की की प्रस्तुति दी। आज अवध पुरी में, गगर सारी डार गयो, आज रंग है बिरज में, होली आई रे कन्हाई, रंगी सारी गुलाबी चुनरिया, आज बिरज में होली रे रसिया, खेलत है जगदंबे, खेले मशाने में होली दिगंबर, होरी मैं खेलूंगी होली गीत पेश किए गए। इसके अलावा कैसी ये धूम मचाई, मत मारो दृगन की चोट, मैंने रंग ली आज चुनरिया, तू बांवरी बन आई, मत मारो पिचकारी, पिया तोसे नैना, धाउगी फागा वे जाणा, आया होलिया रा मौसम, अज कित्ती न कन्त्ते, रसिया को नार एवं आया फागुन महीना आदि होली गीतों का गायन ट्विंकल, रोजी, अर्पिता करिश्मा, धनवंती, खुश्बू, दुर्गा, वंशिका, रिया, अनुष्का, अर्चना, चंचल, जीवन, संजय, रजनीश, क्षितिज, सुशील, सनी, डिंपल, दीप एवं शुभम की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पं. विद्यासागर, निशांत गौतम, लाल सिंह, अमित महंत, विजय और भूपेंद्र ने संगत की।
विज्ञापन
उपायुक्त ने 28वीं सूत्रधार होली संध्या के उपलक्ष्य पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सूत्रधार कला संगम अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में संजीव भारद्वाज, डॉ. संजय, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. सूरत ठाकुर, नवीत शर्मा, विजय सेन, निरंजन शर्मा, एडवोकेट मित्र भूषण महंत, दिनेश पराशर, रमेश सूद व हेम राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
--