फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   America's 25 new varieties of apple saplings will be distributed to the gardeners

अमेरिका की 25 नई वैरायटी के सेब पौधे बागवानों को बांटे जाएंगे

Tue, 15 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
America's 25 new varieties of apple saplings will be distributed to the gardeners
कुल्लू जिला में बगीचों में ऑयल स्पे करने में जुटा बागवान।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। कुल्लू घाटी के बगीचों में इटली नहीं, अब अमेरिका के सेब पौधे तैयार किए जाएंगे। विदेशी सेब के पौधे मात्र तीन साल में फल देना आरंभ कर देते हैं। प्रदेश सरकार के सहयोग से बागवानी विभाग ने अमेरिका से विभिन्न 25 नई प्रजाति के 13319 पौधे मंगवाए हैं, जो प्रदेश के सिरमौर जिले में पहुंच गए हैं। मौसम साफ होते ही पौधों को कुल्लू लाया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रति पौधों बागवानों को सब्सिडी के साथ 400 रुपये में मिलेगा। अमेरिका की किस्म से सेब की पैदावार भी अधिक होगी और साथ ही ये पौधे बीमारी रोधक भी हैं। सेब की इन किस्मों से मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैदावार होगी। इन नई
विज्ञापन

प्रजाति के कुल्लू पहुंचने के बाद बागवानों को वितरण कुल्लू, नग्गर, बंजार और आनी के एसएमएस कार्यालयों को किया जाएगा। जिसके बाद बागवानों को वितरण शुरु किया होगा। अब बागवान भी अमेरिका पौधे को बगीचों में लगाकर अपनी आय को भी बढ़ा सकेंगे। जिसका फायदा 75 हजार बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका सेब की 25 नई प्रजाति के पौधे
अमरिकी किस्मों में रेड कामियों, जिनगर गोल्ड, गिब्सन गोल्डन, मनूचरेण करब, येलो न्यूटन, क्मीयू क्रीमसन रेड ब्राबम, रूबीन स्टार जोना गोल्ड, बाइजेंट, रोयल रेड हनी क्रिस्प, प्रीमायर हनी क्रिस्प, हनी क्रिस्प, अमब्रोजा, सचरेक्ट सुपर रेड डिलियश्स, क्रिमसन टोपाज, गोल्डन डिलिश्यस, अटजेक फूजी, अटजेक फूजी डीटीटू, सुपर चीफ, प्रीमायर हनी क्रिस्प, क्रिमसन क्रिस्प, इंटरप्राइज, गाला कल्टीबर, डे-ब्रेक फूली, क्रोन इंपायर व गाला-गाला माइगा वैरायटी शामिल है।
400 रुपये में मिलेगा अमरिकी पौधा
यह पौधों बागवानों सबसिडी के साथ 400 रुपये में दिया जाएगा। यह पौधे इसलिए महंगे हैं, क्योंकि इनकी पैदावार अधिक होने के साथ-साथ गुणवत्ता और आकार अच्छा होने पर सेब की अंतरराष्ट्रीय मांग ज्यादा होती है। इस कारण सेब की कीमत भी ज्यादा होती है।

इटली से जो सेब पौधे मंगवाए जाते थे, उनकी पैदावार कम होती है। बागवानी विभाग कुल्लूू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि अमेरिका से 25 नई सेब प्रजाति के पौधे मंगवाए गए हैं, जो हिमाचल के सिरमौर पहुंच गए है। यह पौधे मौसम साफ होते ही जल्द कुल्लू पहुंचेंगे। इसके बाद बागवानों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed