{"_id":"690398f354c052cd990ebd11","slug":"america-imposing-arbitrary-tariffs-for-non-compliance-with-conditions-bhandari-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160418-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तें न मानने पर मनमाना टैरिफ लगा रहा अमेरिका : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तें न मानने पर मनमाना टैरिफ लगा रहा अमेरिका : भंडारी
Thu, 30 Oct 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में कम्युनिस्ट पार्टी ने चलाया पर्चा वितरण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अमेरिका की व्यापार शर्तों को न मानने वाले देशों की वस्तुओं जो अमेरिका के बाजारों विक्रय की जाती हैं उन पर मनमाना शुल्क लगाया जा रहा है।
इससे ये वस्तुएं महंगी हो रही हैं। इससे उत्पादक देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह बात कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सचिवालय सदस्य गोविंद भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसमें 25 फीसदी व्यापार समझौता न करने और 25 फीसदी रूस से तेल खरीदने पर लगा है।
भारत से अमेरिका को कृषि उपकरण, कपड़ा, मछली, हीरे, मध्य और छोटे-सूक्ष्म उद्योगों में तैयार होने वाली वस्तुएं निर्यात के लिए भेजी जाती हैं जिन पर 50 फीसदी शुल्क लग रहा है। ऐसे में इस टैरिफ के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी कुल्लू ने देश की संप्रभुता के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने के लिए कुल्लू शहर में पर्चा वितरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की स्वतंत्र विदेश नीति को लगातार अमेरिका परस्त बनाने का काम कर रही है। अमेरिका के साथ रणनीतिक समझौते किए गए हैं। भारत ने अपनी विदेश नीति अमेरिकी हितों के तहत बना दी है। इसी का नतीजा है कि अमेरिका आज इस तरह का दबाव भारत पर डालने की हिम्मत कर रहा है। सरकार इस टैरिफ का दूसरे देशों की तरह खुलकर विरोध नहीं कर रही है।
--