फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   amarujala give onouur to 45 officers and social worker

समाज में अहम योगदान पर 45 विभूतियाें का सम्मान

Sun, 11 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Sun, 11 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मेहनत और लग्न के बल पर समाज में अहम योगदान देने पर अमर उजाला ने सीसीसी अचीवर्स ऑफ कुल्लू 2016 के नाम से मंच का आयोजन किया। इस समारोह में रविवार को अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल्लू और लाहौल-स्पीति की 45 विभूतियों को सम्मानित किया। अमर उजाला ने यह अनूठा प्रयास सीसीसी (चंडीगढ़ सिटी सेंटर) के सहयोग से शुरू किया है।
विज्ञापन

इस दौरान देश सेवा, शिक्षा, साहित्य संगीत, सहकारिता, चिकित्सा, खेल, प्रशासन, सामाजिक, पर्यटन, बागवानी और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवसदन कुल्लू में किया गया। इसमें आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। डीसी कुल्लू हंसराज चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कर्ण सिंह ने कारगिल डोला राम और शहीद कमांडेंट शमशेर सिंह के परिजनों समेत करीब चार दर्जन विभूतियों को सम्मानित किया। सभागार में मौजूद गणमान्य लोगों को आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने सफलता का मंत्र भी दिया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत, हिम बुनकर के चेयरमैन टहल सिंह राणा, युकां मंडी संसदीय सचिव करूं विराग महंत, पार्षद तरुण विमल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया और मंत्री के ओएसडी तारा चंद नेगी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
देश सेवा में
 आनी क्षेत्र से संबंध रखने वाले डोला राम कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। वहीं, कमांडेट शमशेर सिंह श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उन्होंने शहीद होने से पहले पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जम्वाल हिमाचल की पहली नेवी महिला ऑफिसर बनने जा रही हैं और सागर भ्रमण पर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक
बेहतरीन प्रशासनिक सेवाओं के लिए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी मनाली पुनीत रघु, डीएफओ कुल्लू डा. नीरज चड्ढा को सम्मानित किया गया। ये सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बखूबी से कार्य करते हुए जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य जगत में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुशील चंद्र और डा. सुमेध कौल को सम्मानित किया गया। डा. सुशील चंद्र चिकित्सा क्षेत्र का एक ऐसा चेहरा हैं जो हर वक्त आम लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुमेध कौल अब तक बीस हजार से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं। नौ सेना मेडल से अलंकृत डा. वाईकिंग भानु एक बहादुर सैनिक और उच्च कोटि के पर्वतारोही भी हैं। एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पहले डॉक्टर हैं।
खेल
रफ्तार के बादशाह कहलाए जाने वाले सुरेश राणा डेढ़ दर्जन से अधिक कार रेस जीत चुके हैं। देशभर की कार रेस समेत रेड डी हिमालय रैली में भी अपना परचम कायम कर चुके हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी खिला देवी स्पेन में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कुमारी कविता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
साहित्य और संगीत
नाटी किंग के नाम से प्रसिद्ध ठाकुर दास राठी, पहाड़ी कला और साहित्य पर एक दर्जन पुस्तकें लिख चुके डा. सूरत ठाकुर, साहित्य संगीत में कई राष्ट्रीय अवार्ड और पदक हासिल कर चुके विद्या सागर शर्मा, रंगमंच कर्मी केहर सिंह ठाकुर, चार दशकों से लोक संस्कृति संरक्षण और संबर्धन तथा कई देशों के मंचों पर लोक संस्कृति पहुंचाने वाली संस्था सूत्रधार कला संगम (प्रधान दिनेश सेन) को सम्मानित किया गया। लाहौली संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने वाली संस्था लायुल सुर संगम के जय सिंह को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा
च्रंदआभा मेमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड्स शालिनी वत्स किमटा, अनाथ बच्चों के काम करने वाली राधा संस्था की राधा, असहाय और गरीबों के लिए काम करने वाली संस्था कार सेवा दल (अध्यक्ष मनदीप सिंह), पंचायती राज में जागरूकता के लिए रिगजिन हायरप्पा, सहारा वृद्ध आश्रम और अन्य को सम्मानित किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता खेम राज, ग्राम पंचायत फनौटी प्रधान दीवान राठौर को सम्मानित किया गया।
शिक्षा
सुबह चार बजे बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल खोलने वाले शिक्षक शिव लाल को सम्मानित किया गया। शिक्षा की लौ जगाने वाले संस्थानों में नेशनल अवार्डी ला मांटेसरी प्रधानाचार्य स्कूल ललिता कंवर, मैरोटोरियस स्कूल, स्नोअर वैली स्कूल बजौर के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ठाकुर, कोचिंग संस्थान एंबीशन के एमडी प्यारे राम राणा और पवन ठाकुर, कोचिंग प्रदान करने वाले संस्थान पाथ फाइंडर के एमडी राकेश बौद्ध को सम्मानित किया गया।

पर्यटन
कुल्लू जिला में पहली बार ट्रैकिंग और ट्रेवलिंग शुरू करने वाले एमसी ठाकुर, हिमाचल को हवाई सेवाओं से जोड़ने वाले बुद्धि प्रकाश ठाकुर, पर्यटन की आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने वाले अमिताभ शर्मा सम्मानित किया गया।
बागवानी
मंडियों के विस्तार और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए एपीएमसी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, लाहौल-स्पीति में सब्जी क्षेत्र में क्रांति लाने किसान रघुवीर सिंह, बागवानों को नई तकनीक बताने और उपकरण मुहैया करवाने वाले प्रसून शर्मा को सम्मानित किया गया।
आपदा प्रबंधन
आपदा प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति पदक विजेता होमगार्ड कंपनी कमांडर कमल भंडारी, एडवेंचर टूरिज्म और ट्रैकिंग समेत आपातकालीन रेस्क्यू करवाने वाले छापे राम, आपदा प्रबंधन को लेकर कई अवार्ड ले चुके प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।
सहकारिता
कुल्लू टोपी-शॉल और पट्टू को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली भुट्टिको संस्था के चेयरमैन और पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर को सम्मानित किया गया। सोसायटी के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है।

इनसेट
दुर्घटना पर फलोत्पादक मंडल देता है पैसा
फलोत्पादक मंडल कुल्लू किसानों और बागवानों की बेहतरी के लिए कई काम कर रहा है। बागवानों और किसानों की फसल से लदे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर मंडल की ओर से बागवान या किसान को मुआवजा मुहैया करवाया जाता है। इसके अलावा किसान-बागवानों के उत्पादों के भंडारण के लिए भी पतलीकूहल स्थित एचपीएमसी के स्टारेज की उचित व्यवस्था का प्रावधान है। मंडल के प्रधान महेंद्र उपाध्याय भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed