फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Alternaria blight disease wreaks havoc on tomatoes

टमाटर पर अल्टरनेरिया ब्लाइट बीमारी का कहर

Wed, 07 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Alternaria blight disease wreaks havoc on tomatoes
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू में टमाटर की फसल पर अल्टरनेरिया ब्लाइट बीमारी ने हमला बोल दिया है। बीमारी के कारण पौधों के पत्तों पर काले धब्बे पड़ रहे हैं। इसके बाद पत्ते पीले होकर सूख रहे हैं। ऐसे में फसल को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मौसम के बदलाव के चलते यह समस्या हो रही है। किसान फसल को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों को कहना है कि मौसम बदलने से बीमारी पनप रही है। इससे निजात पाने के लिए किसानों को समय रहते दवा का छिड़काव करना चाहिए। जिला कुल्लू में बड़े पैमाने पर लोअर बेल्ट में टमाटर का उत्पादन हो रहा है। जिले में करीब 1200 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की पैदावार हो रही है। सैकड़ों किसान टमाटर की फसल से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। जिला कुल्लू का टमाटर बाहरी राज्यों के लिए भेजा जाता है। यहां पर विभिन्न सब्जी मंडियों में टमाटर का करोड़ों में कारोबार होता है। लेकिन इस साल बीमारी का प्रकोप भी बढ़ गया है। टमाटर की खरीदारी के लिए पहले की तरह इस बार व्यापारी खेतों में नहीं आ रहे हैं। इससे किसानों को टमाटर के दाम कम मिलने से नुकसान होने का डर सता रहा है। टमाटर की फसल की खरीद के लिए जुलाई पहले सप्ताह तक व्यापारी पहुंच जाते थे। घाटी के किसान अमित, महेश, संजीव, दुनी चंद, सुरेश, कमल, चमन, दवेंद्र, देवराज, ज्ञान ठाकुर व दीपक ने कहा कि पत्तों पर काले धब्बे भी पड़ रहे हैं और बाद में पौधे सूख रहे हैं। उधर, कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बीमारी का कहर बढ़ रहा है। बीमारी से निजात के लिए ब्लाइटाक्स 30 ग्राम दस लीटर पानी में घोल बनाकर पौधों पर छिड़काव करें। इससे बीमारी पर नियंत्रण हो जाएगा। फिर भी असर न पड़े तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर दोबारा छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed