फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   All three BJP divisions advocated for ticket to Markanda

तीनों भाजपा मंडलों ने की मारकंडा को टिकट देने की पैरवी

Wed, 07 Sep 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
All three BJP divisions advocated for ticket to Markanda
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सौदान सिंह का केलांग पहुंचने पर स्वागत करते मंत्री रामलाल मारकंडा और - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हिमाचल चुनाव प्रभारी सौदान सिंह के लाहौल दौरे ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति भाजपा के तीनों मंडलों ने एक स्वर में चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के नेतृृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की पैरवी की। हालांकि इस बीच कार्यकर्ताओं ने किसी भी विवाद से बचने के लिए चुनाव प्रभारी के सामने मारकंडा के नाम के नारे नहीं लगाए।
बता दें कि नारों के चलते ही मुख्यमंत्री जयराम के दौरे के दौरान केलांग में मारकंडा और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा के बीच धक्कामुक्की की नौबत तक आ गई थी। सौदान सिंह की अध्यक्षता में करीब एक घंटे तक चली बैठक में चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की ओर से चलाए जा रहे विकासात्मक तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

सौदान सिंह ने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान से कांग्रेस का वजूद खत्म हो रहा है। वहीं क्षेत्रीय दल आपसी लड़ाई में उलझे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वहीं डॉ. मारकंडा ने कहा कि कांग्रेस नेतृृत्व और नीति विहीन हो चुकी है। उधर भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए स्तींगरी हेलीपेड में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा के नेतृृत्व में चुनाव प्रभारी सौदान सिंह का स्वागत किया। वे बैठक में शामिल नहीं हो सके।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सौदान सिंह का केलांग पहुंचने पर स्वागत करते मंत्री रामलाल मारकंडा और

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सौदान सिंह का केलांग पहुंचने पर स्वागत करते मंत्री रामलाल मारकंडा और - फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed