{"_id":"67702d36d50b6fcc9f070a74","slug":"all-the-connecting-roads-of-lahaul-along-with-the-main-roads-are-closed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137931-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मुख्य मार्गों के साथ लाहौल की सभी संपर्क सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मुख्य मार्गों के साथ लाहौल की सभी संपर्क सड़कें बंद
Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में शुक्रवार देर रात जमी ब्लैक आइस को हटाने में जुटा पुलिस कर्मी।-संवाद
- फोटो : आलू की फसल में भरा बारिश का पानी।
भारी बर्फबारी के बाद घाटी में आंख-मिचौनी भी शुरू, कई क्षेत्रों में बिजली गुल
अगले सीजन तक घाटी में बसें बंद, अब टैक्सियों में ही होगी लोगों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/ उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बर्फबारी से सीमा सड़क संगठन के अधीन आते नॉर्थ पोर्टल से संसारी नाला, तांदी जीरो पॉइंट से दारचा मुख्य मार्ग सहित पीडब्ल्यूडी की 134 संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं।
बर्फबारी के बाद घाटी के लोगों को कुल्लू, मनाली का सफर टैक्सियों के सहारे करना पड़ेगा। ताजा बर्फबारी के बीच घाटी में बिजली की आंख-मिचौनी भी शुरू हो गई है। बिजली बोर्ड के कर्मियों को बर्फबारी के बीच कई किमी कदमताल कर बिजली लाइनों को ठीक करना पड़ेगा।
भारी बर्फबारी से बिजली के खंभे तक टेढ़े हो जाते हैं। इन्हें ठीक करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। शनिवार रात दो बजे से सुबह तक समूची घाटी में बिजली गुल रही। तिंदी, सलग्रां और मयाड़ सहित कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। लाहौल घाटी में बर्फबारी के बाद सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। शनिवार को सीमा सड़क संगठन सभी मुख्य मार्गों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने अभी मौसम के बदलते तेवर को देख सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम खुलने पर ही संपर्क सड़कों से बर्फ हटाई जाएगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम आयुष उपाध्याय ने बताया कि सभी सड़कों से बसों की आवाजाही बंद है। अब सड़क बहाल होने के बाद ही घाटी के भीतर और लाहौल से कुल्लू, मनाली के लिए बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
स्तींगरी में तैनात कमांडिंग ऑफिसर मेजर तेजस मोरे ने बताया कि स्तींगरी से दारचा और स्तींगरी से मनाली तक दोनों छोर से सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन के 94 आरसीसी के कमांडिंग ऑफिसर सीपी विसाग ने बताया कि लाहौल में तांदी-संसारी नाला सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है।
--
घरों से अनावश्यक न निकलें लोग
लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने बर्फबारी के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे बर्फबारी के मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें। मौसम विज्ञान केंद्र ने ने दो दिन तक बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।