फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   aligation on project assistant manager

प्रोजेक्ट मैनेजर पर छेड़खानी का आरोप

Sat, 29 Aug 2015 10:49 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

मनाली में वामतट मार्ग पर चल रहे एक पावर प्रोजेक्ट के असिस्टेंट मैनेजर पर प्रोजेक्ट में ही कार्यरत नर्स ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में पुलिस को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पावर प्रोजेक्ट में तैनात एक महिला ने उसी प्रोजेक्ट के उप महाप्रबंधक पर अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पिछले माह 31 जुलाई को वह लैब में थी तो वहां प्रोजेक्ट में तैनात असिस्टेंट मैनेजर आया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रबंधन द्वारा अपने ही सहकर्मियों से इस तरह का बर्ताव हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करते ही कानूनी कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी मैनेजर को थाना में तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में प्रोजेक्ट के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed