{"_id":"6ae87af104af094d490adba8","slug":"impressive-performance-by-kullu-college-in-table-tennis-kullu-news-c-89-1-ssml1013-190922-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टेबल टेनिस में कुल्लू कॉलेज का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टेबल टेनिस में कुल्लू कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
महिला वर्ग में विजेता का खिताब, पुरुष वर्ग में हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में दीक्षा, अंजली और मिंगमर की टीम ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल कौशल से पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सिद्धांत, कमलेश, अमन और आर्यन की टीम ने हिस्सा लिया। इस टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सोम प्राकर नेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रो. गोपाल ठाकुर टीम इंचार्ज के तौर पर उपस्थित रहे। समस्त महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की। संवाद