फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Alam visited driver Praveen's home to honour him.

Kullu News: चालक प्रवीण को सम्मानित करने घर पहुंचे आलम

Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
Alam visited driver Praveen's home to honour him.
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में भेखली-ब्यासर सड़क पर ब्रेक फेल होने के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले चालक प्रवीण कुमार को सम्मानित करने के लिए ब्यासर निवासी आलम चंद उनके घर पहुंचे। उन्होंने चालक प्रवीण कुमार को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सूझबूझ और बहादुरी के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

आलम चंद ने कहा कि हादसे का शिकार हुई बस में उनके गांव के काफी लोग सवार थे। चालक प्रवीण कुमार ने विपरीत परिस्थिति में सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया और यात्रियों की जान बचाई। यदि चालक ने समय रहते स्थिति को संभाला नहीं होता तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट सकता था। उन्होंने कहा कि चालक प्रवीण कुमार की सूझबूझ से गांव के कई लोग सुरक्षित बच पाए हैं। इसलिए उनका सम्मान करना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed