{"_id":"572782d74f1c1bf8325cce87","slug":"ahfeem-crime-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजां में पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजां में पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती
कुल्लू
Updated Mon, 02 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भुंतर के तहत पुलिस ने नजां गांव में अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों के खेतों में अवैध अफीम पौधे लगे पाए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊपरी क्षेत्रों में अफीम की खेती पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार गश्त में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली मई को पुलिस नजां क्षेत्र में गश्त पर थी।
विज्ञापन
इसी बीच नजां में पुलिस ने दो लोगों के खेतों में 10,600 अफीम पौधे लहलहराते हुए पाए। जांच में पुलिस ने नजां निवासी जोधू राम के खेत से 5100 अफीम पौधे बरामद किए। नजां के ही प्रेम चंद के खेत से 5500 पौधे मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। अवैध रूप से हो रही अफीम खेती को रोकने के लिए पुलिस जवान गश्त कर नजर रख रहे हैं। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन