फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agreculter

कुल्लू में लुढ़के लहसुन के दाम

Mon, 15 Jun 2020 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
agreculter
कुल्लू के लगघाटी स्थित भुट्ठी गांव में लहसुन की पैकिंग करते किसान। - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। जिले में लहसुन की फसल तैयार हो गई है। किसान अपने उत्पाद को मंडियों में बेचने के लिए पहुंचा रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा लहसुन आधे दाम में बिकने से किसान मुश्किल में है।
विज्ञापन

शुरूआती दौर में किसानों को लहसुन के दाम 50 रुपये प्रति किलो ही मिले हैं। अब 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ए श्रेणी का लहसुन मंडियों में बिक रहा है। कम कीमत मिलने से किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ा है। आढ़ती और व्यापारियों का कहना है कि कोविड-19 के चलते यह समस्या पेश आ रही है। सूबे में 4000 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती हो रही है। जिला कुल्लू में करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार हो रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा लहसुन सिरमौर जिले में होता है। इसके बाद दूसरा स्थान कुल्लू का है। कुल्लू के अमित, ज्ञान ठाकुर, अनूप भंडारी, सुशील, जय चंद ठाकुर, रितेश ठाकुर, मुनीष भंडारी, संजीव ने कहा कि इस साल लहसुन का मूल्य आशा के अनुरूप नहीं मिल रहा है। इसकी खेती करते समय भी अधिक खर्चा वहन करना पड़ता है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि इस वर्ष कम कीमत मिलने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों का खेती पर किया खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उचित दाम मुहैया करवाने को सरकार प्रयासरत
एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि लहसुन मंडियों में 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। कोविड-19 के चलते दामों पर प्रभाव पड़ा है। सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed