फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Agitation if 20 percent quota of Naib Tehsildar is changed

Kullu News: नायब तहसीलदार के 20 फीसदी कोटे में बदलाव किया तो आंदोलन

Wed, 19 Feb 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Agitation if 20 percent quota of Naib Tehsildar is changed
जिला उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ ने सरकार को दी चेतावनी
विज्ञापन

कहा- प्रदेश में डीसी ऑफिस के 6,000 कर्मचारी होंगे प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ की जिला कुल्लू इकाई ने सरकार को चेतावनी दी है कि नायब तहसीलदार के 20 फीसदी पदोन्नति कोटे में बदलाव किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष तापे राम ने कहा कि सरकार की योजना के तहत इस कोटे को भी पटवारी-कानूनगो को देने की तैयारी कर रही है। पटवारी-कानूनगो को नायब तहसीलदार के पदोन्नति कोटे में पहले ही 60 प्रतिशत कोटा मिल रहा था। अब उसे बढ़ाकर 80 फीसदी करने की मांग की कर रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ मुख्य सलाहकार मनीष शर्मा, मुख्य सलाहकार दीप शर्मा, अध्यक्ष तापे राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशा वर्मा, महासचिव पंकज ठाकुर, संदीप शर्मा, अंजू शर्मा, योनिश ठाकुर और अजनीश मिश्रा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को यह पदोन्नति कोटा आज से नहीं, बल्कि 1973 से मिल रहा है। ऐसे में इसमें बदलाव करना कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं होगा। संघ ने कहा कि सरकार डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को स्टेट कैडर किया है। हालांकि, संघ इसके विरोध में था, लेकिन सरकार के साथ टकराव टालने के लिए संघ ने इसका विरोध नहीं किया। पटवारी कानूनगो संघ ने पहले ही स्टेट कैडर का विरोध किया है। इसके लिए सरकार पर दबाव बनाया गया। अब सरकार उनके दबाव में उनका कोटा भी उन्हें देने की योजना बना रही है। इस तरह से डीसी ऑफिस के उन कर्मचारियों के हित प्रभावित हो जाएंगे, जिन्होंने नायब तहसीलदार बनने की लिए अधीक्षक की पदोन्नति छोड़ दी है। अगर डीसी ऑफिस के कर्मचारी नायब तहसीलदार नहीं बनेंगे तो पदोन्नति की आस में बैठे कर्मचारी अपने कनिष्ठ के भी जूनियर हो जाएंगे। कहा कि प्रदेश में डीसी कार्यालय कैडर के कर्मचारियों की संख्या करीब 6,00 से अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके कोटे के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो वह आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed