{"_id":"c5afce0aa3739ecb42558e78c46915e8","slug":"agitation-against-cetral-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्लाओं ने ढालपुर में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्लाओं ने ढालपुर में किया धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी संगठन गुरिल्ला ने सोमवार को ढालपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुरिल्लाओं ने ढालपुर के पुराना स्टेट बैंक से कॉलेज चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इसमें प्रदेश भर से आए गुरिल्लाओं ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान गुरिल्लाओं को संबोधित करते हुए गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि गुरिल्ला सड़कों पर अपने हकों के लिए उतर रहे हैं। गुरिल्लाओं को इंसाफ चाहिए और सरकार को उनके साथ इंसाफ करना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
जल्द इस पर आदेश आएगा, जो गुरिल्लाओं के हित में होगा। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के सलाहकार प्रीतम ठाकुर ने कहा कि कुछ गुरिल्ला दूसरे गुरिल्लाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष डीके आनंद ने कहा कि गुरिल्लाओं की लड़ाई अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कोर्ट केस लिस्ट में जिस गुरिल्ला का नाम होगा, उसे स्वंयसेवी को फायदा भी मिलेगा। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन