{"_id":"583b057c4f1c1b1d2a0881a3","slug":"agitaion-agaist-hydro-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत परियोजना का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत परियोजना का किया विरोध
अमर उजाला हरिपुर (कुल्लू)।
Updated Sun, 27 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सोयल की रविवार को ग्राम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत सोयल के प्रधान जीतराम ने की। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पखनोज नाले में प्रस्तावित 3 मेगावाट के विद्युत प्रोजेक्ट को एनओसी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट का पूर्णतया विरोध किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया कि इस नाले से कोई अन्य ऐसी परियोजना न लगाई जाए। ग्रामीणों ने बताया कि कुल्लू घाटी के वाम तट का यही एकमात्र ग्लेशियर स्वच्छ जलस्रोत है। पानी का स्तर हर वर्ष ग्लोबल वार्मिंग से कम हो रहा है। प्रोजेक्ट लगने से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। ग्राम पंचायत सोयल, करजां और हलाण-1 पंचायत के 19 गांवों को इसी नाले से पेयजल आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
परियोजना से इस नाले का पानी पीने योग्य नहीं रहेगा। इसी नाले से निकलने वाली कूहलों में देवता जमलू का तीर्थस्थान है। पूजा पाठ के लिए इसी नाले का पानी प्रयोग में लाया जाता है। प्रोजेक्ट से देव संस्कृति आहत होगी। जो लोगों को कतई मान्य नहीं है। ग्राम सभा ने प्रस्ताव पास किया कि विद्युत परियोजना को एनओसी न दी जाए। इस दौरान ग्राम पंचायत उपप्रधान लाल चंद, वार्ड पंच भागीदास, हरीश ठाकुर, शकुंतला देवी, शेर सिंह, पदम सिंह, वीर सिंह, सुभाष ठाकुर, सुंदर शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन