{"_id":"623b59de7727454aee032f09","slug":"after-three-months-koksar-connected-with-the-country-and-the-world-kullu-news-sml403443579","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद देश-दुनिया से जुड़ा कोकसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद देश-दुनिया से जुड़ा कोकसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में स्थित कोकसर तीन माह बाद देश-दुनिया से जुड़ा है। ग्रामीणों को अब पैदल कदमताल करने से निजात मिली है।
बीआरओ के 94 आरसीसी ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर के लिए बर्फ हटाओ अभियान एक सप्ताह पहले शुरू किया था, जिसे बुधवार को कड़ी मशक्कत के बाद पूरा कर लिया गया। इस अभियान में बीआरओ ने स्नो कटर, एलएनटी समेत डोजर लगाए थे। बता दें कि इस साल घाटी में भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते पिछले साल की अपेक्षा इस बार कोकसर तक मार्ग बहाली में समय लगा। बेथांग गुरगुर और कीर्किटिंग के बीच मे पांच से आठ फीट तक बर्फ की ऊंची दीवार काटकर सड़क को बहाल किया गया है। दूसरी ओर मनाली लेह-मार्ग बहाली ने भी गति पकड़ी है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि एक सप्ताह की मशक्कत के बाद कोकसर तक यातायात के लिएमार्ग बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोकसर के आसपास बर्फ की ऊंची दीवार होने के कारण टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।