फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After the CBI, a departmental inquiry has now been initiated against police personnel.

Kullu News: सीबीआई के बाद पुलिस जवानों पर बिठाई अब विभागीय जांच

Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
After the CBI, a departmental inquiry has now been initiated against police personnel.
कुल्लू। एनडीपीएस के एक मामले में भुंतर पुलिस पर सीबीआई जांच के बाद पुलिस विभाग ने भी विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर को दी गई है। उन्हें एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देनी होगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह भुंतर पुलिस की ओर से 22 फरवरी 2026 को एक कार से बरामद 28 ग्राम चरस और चार लाख रुपये की नकदी मामले की जांच सीबीआई को दी है। इसमें अदालत ने पुलिस का कार्यप्रणाली और घटनाक्रम के समय में भारी अंतर को संदिग्ध माना है। इस पर कुल्लू के एसपी ने भी विभागीय जांच के आदेश दिए है। इसमें मौजूद रहे सभी पुलिस जवानों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 22 फरवरी 2026 को भुंतर पुलिस ने सिउंड के पास नाका लगाया था। इस दौरान गाड़ी में कोलदेन रिगजिन निवासी मैक्लोडगंज धर्मशाला, जमयांग छेरिंग और तेजिंन क्याव सवार थे। तलाशी केे दौरान कार से 28 ग्राम चरस और चार लाख रुपये नकदी बरामद की। इस दौरान जब भुंतर पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो उसी समय चंडीगढ़ नंबर की एक ट्रैवलर आई जिसने सड़क पर खड़े जमयांग छेरिंग को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामले को लेकर याचिकाकर्ताओं ने एफआईआर को मनगढ़ंत, दुर्भावनापूर्ण और पुलिस की अवैध एवं जबरन वसूली मांगों को न मानने का नतीजा बताया था। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है। डीएसपी बंजार शेर सिंह एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed