{"_id":"655e1073b5aa0e527a0f18c9","slug":"after-four-and-a-half-months-repair-of-the-road-connecting-sainj-bazaar-begins-kullu-news-c-89-1-ssml1015-11424-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साढ़े चार महीने बाद सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साढ़े चार महीने बाद सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत शुरू
Wed, 22 Nov 2023 08:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Nov 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग ने सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क के दोनों छोरों को आपस में मिलाने का कार्य शुरू कर दिया है। करीब साढ़े चार महीने के बाद विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। यह सड़क जुलाई में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों को सैंज बाजार में आवाजाही करने के लिए खासी कसरत करनी पड़ रही थी।
बाजार पहुंचने के लिए सीयारनू देवता मंदिर से तीन किलोमीटर या बोदली माता मंदिर से इतना ही सफर पैदल करना पड़ रहा था। बाजार को जोड़ने वाली सड़क को एक छोर से टैक्सी स्टैंड और दूसरे छोर से पुराने बस अड्डा तक छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया था। दोनों छोर के बीच की 400 मीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बंद पड़ी हुई थी।
जुलाई की प्राकृतिक आपदा के 135 दिन बीत जाने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद विभाग ने बाजार को आपस में जोड़ने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
सड़क खुलने से प्राथमिक स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज, तहसील कार्यालय, बैंक, डाकघर समेत कई कार्यालयों में आने-जाने के लिए सुविधा मिलेगी। ग्रामीण राज कुमार, मोहर सिंह, चुन्नीलाल, चमन लाल, रमेश कुमार, राम सिंह, गिरधारी लाल, गुड्डू राम, जीतराम, केहर सिंह, ध्यान सिंह, रोहित ठाकुर और राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सड़क न खुलने से स्कूली बच्चों सहित आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
.....
लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने सैंज बाजार के दोनों छोर से सड़क जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर इस सड़क को छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
-विनय हाजरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
000