{"_id":"6539563ade976fd7c900891c","slug":"after-63-years-haryans-dressed-in-kullavi-attire-danced-with-the-gods-kullu-news-c-89-1-ssml1015-9735-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 63 साल बाद कुल्लवी परिधान में सजे हारियान, देवताओं के साथ डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 63 साल बाद कुल्लवी परिधान में सजे हारियान, देवताओं के साथ डाली नाटी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
63 साल बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पारंपरिक कुल्लवी परिधान में सजकर देवताओं संग नाचते बंज
Link Copied
कुल्लू। अठारह करड़ू सौह में देवी-देवताओं के आगमन से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है। इस देव महाकुंभ मेें देवी-देवता हारियानों संग वाद्य-यंत्रों की धुनों पर रथ में सवार होकर कुल्लू पहुंच रहे हैं। वहीं, उपमंडल बंजार के चार देवता बड़ा छमाहूं, पलदी छमाहूं, बासूकी नाग और खरीहडू भी लाव-लश्कर संग दशहरा में शिरकत करने पहुंचे। इनके आगमन से देवताओं और मनुष्यों का एक अनूठा बंधन देखने को मिला। देवता और हारियान एक साथ नाटी में थिरकते नजर आए। इन चारों देवताओं के साथ आए करीब 30 हारियानों ने कुल्लवी परिधानों में नाटी डाली।
विज्ञापन
दशहरा में इन देवताओं और देवलुओं की नाटी आकर्षण का केंद्र बनी रही। गौर रहे कि साल 1960 में उपमंडल बंजार के देवता पलदी छमाहूं के साथ हारियान कुल्लवी परिधान में सजकर नाटी डालते हुए कुल्लू दशहरा में आए थे। इसके बाद देवता और हारियान नाटी डालते हुए दशहरा में आए, लेकिन कुल्लवी परिधानों में नहीं। इस बार हारियानों ने दोबारा 63 साल पुरानी परंपरा को अपनाया है। देवता पलदी छमाहूं, बासूकी नाग और खरीहडू के साथ हारियान जिला मुख्यालय कुल्लू से पांच किलोमीटर दूर स्थित मौहल से पारंपरिक कुल्लवी परिधानों में सजकर नाटी डालते हुए आए। वहीं, टीकरा बाबड़ी से देवता बड़ा छमाहूं और उनके हारियान भी इनके जश्र में शामिल हुए। इस संबंध में देवता पलदी छमाहूं के ठाकुर दूर सिंह ने कहा कि 63 साल बाद हारियानों ने पौराणिक परंपरा का निर्वहन करने का निर्णय लिया है। दशहरा में कुल्लवी परिधानों में सजकर देव रथों के साथ वाद्य-यंत्रों की धुनों पर नाटी डालते हुए हारियान दशहरा में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।