फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   after 12 hour travelling in snowfaii reached in Manali

बारह घंटे बर्फ में सफर कर मनाली पहुंचे जवान

Wed, 06 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू Updated Wed, 06 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
after 12 hour travelling in snowfaii reached in Manali

कोकसर में तैनात बचाव दल के जवान बर्फीले तूफान में कड़ी मशक्कत के बाद मनाली पहुंचे। इन जवानों ने बारह घंटे बर्फ के बीच पैदल सफर किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लाहौल प्रशासन ने बीते मंगलवार दोपहर बाद से रोहतांग की दोनों ओर कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियां को बंद कर दिया है। वहीं, कोकसर में तैनात बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह की अगुवाई में कोकसर रेस्क्यू दल के दो जवान रोहतांग दर्रे में भारी बर्फ के बीच कदमताल करते हुए मनाली पहुंचे हैं। कोकसर बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि रोहतांग और इसके आसपास चार से पांच फीट तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें कोकसर से राहला पॉवर हाउस तक पैदल सफर करने में 12 घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा कि रोहतांग तथा कोकसर में माइनस 18 से 22 तक तापमान चल रहा है। रोहतांग में बर्फीला तूफान जारी है। ऐसे में अब रोहतांग दर्रा लांघना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रोहतांग दर्रा लांघने की कोशिश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed