फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Affected villagers of Tirthan Valley met SDM Banjar

Kullu News: एसडीएम बंजार से मिले तीर्थन घाटी के प्रभावित ग्रामीण

Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Affected villagers of Tirthan Valley met SDM Banjar
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में बीते माह हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई लोगों की भूमि भी पूर्ण रूप से तबाह हो गई और लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

घाटी के निचला बंदल, कोशूनाली और रूपाजाणी गांव में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कोशूनाली गांव में करीब 20 मकान लोगों ने खाली कर दिए हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। ये कभी भी ढह सकते हैं। गांव में करीब 30 परिवारों के रिहायशी मकान खतरे की जद में है। इसी को लेकर शुक्रवार को तीर्थन घाटी के आपदा प्रभावित परिवार एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा से उनके कार्यालय में मिले। लोगों ने आपदा के कारण हो रही अपनी कठिनाइयों और समस्याओं को बताया।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि राहत एवं पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। क्षेत्र का भू वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण करवाया जाए। प्रभावित तारा देवी, पदम सिंह, धर्म चंद, चेत राम, लगन चंद, रोशन लाल, शारदा देवी, रमेश चंद ने कहा कि तीन गांवों के लोगों के घर कभी भी ढह सकते हैं। चारों तरफ दरारें पड़ने से मकानों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी बंजार हेम चंद वर्मा ने पीड़ित परिवारों की समस्या को सुना और लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। भूमि का भू वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण करवाने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा है। कहा कि अगर हालत सामान्य नहीं होते हैं तो प्रभावित लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed