फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress government must respond to the issue of 'chitta' (synthetic drugs) in Himachal: Shrikant

हिमाचल में चिट्टे की समस्या पर जवाब दे कांग्रेस सरकार : श्रीकांत

Tue, 27 Oct 2026 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress government must respond to the issue of 'chitta' (synthetic drugs) in Himachal: Shrikant
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश में चिट्टे की बढ़ती समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले राजनीतिक दलों को पहले प्रदेश में बढ़ते नशे के धंधे पर जवाबदेही तय करने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि ये दल भाजपा के विरोध में सक्रिय रहते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही चिट्टे की समस्या पर उनकी भूमिका और प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठते हैं।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोध के साथ जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही भी जरूरी है। नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दावे तभी सार्थक होंगे, जब धरातल पर उनके सकारात्मक परिणाम दिखाई दें। उन्होंने प्रदेश सरकार से नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई का तथ्यात्मक ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे से जुड़े बड़े नेटवर्क की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के उपचार और पुनर्वास के साथ स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed