{"_id":"6339d968435e9358a7173a6b","slug":"advocate-mahender-singh-thakur-start-election-campaign-kullu-news-sml423692236","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील महेंद्र सिंह ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बोले-मनाली से होगी व्यवस्ता परिवर्तन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील महेंद्र सिंह ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार, बोले-मनाली से होगी व्यवस्ता परिवर्तन की शुरूआत
विज्ञापन
मनाली विधानसभा से एडवोकेट महेंद्र सिंह ठाकुर ने भरी चुनावी हुंकार।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल/कुल्लू। भाजपा एवं संघ के कई ओहदों पर रहे एडवोकेट महेंद्र सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। फोरलेन संघर्ष समिति के नेता महेंद्र सिंह ठाकुर ने डोभी में एक मित्र मिलन समारोह में कहा कि इस व्यवस्था को बदलना होगा। भाजपा में यह व्यवस्था नहीं थी जो वर्तमान में चल रही है। अब इस व्यवस्था बदलने की शुरूआत मनाली से ही होगी। पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था बदलेगी।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में यह सरकार असफल रही है। जनता मंहगाई से त्रस्त है और सरकार सत्ता के नशे में मस्त है। पूर्व सरकार के समय में बेरोजगरी सात फीसदी थी और आज यह 26 फीसदी तक पहुंच गई है। कर्जा 35 हजार करोड़ से 70 हजार करोड़ पहुंच गया है। सरकार की कमाई मात्र 31 हजार करोड़ है।
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पर निशाना साधते हुए महेंद्र ठाकुर ने कहा अपने अस्पतालों के लिए सुविधा नहीं और ट्रस्ट के अस्पतालों को सुपरस्पेशलिटी बनाने की बात की जा रही है। पतलीकूहल में करोड़ों की जमीन एक ट्रस्ट को दी गई है। फोरलेन प्रभावितों से भी इस सरकार ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय किट बांट रहे हैं लेकिन खेलने के लिए खेल मैदान नहीं है। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि जनता के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी।