फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Adopt yoga and stay stress-free: Baldev

योग को अपनाएं और तनाव मुक्त रहें : बलदेव

Mon, 10 Nov 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 05:18 AM IST
विज्ञापन
Adopt yoga and stay stress-free: Baldev
स्वयंसेवियों ने समझी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों में सामुदायिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत विकास की भावना को मजबूत करना रहा। स्वयंसेवियों ने सुबह की शुरुआत पारंपरिक प्रभात फेरी से की। इसके बाद भुंतर बाजार में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसके माध्यम से स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल बचत जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों का प्रसार किया।

इसके बाद परियोजना कार्य के तहत विद्यालय परिसर में स्थित रसोई उद्यान को संवारने का कार्य हुआ। शैक्षणिक सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के मुख्य प्रबंधक बलदेव सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने जीवन जीने की कला और तनाव-मुक्त जीवनशैली के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों को ध्यान, श्वास तकनीक और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के व्यावहारिक सूत्र (विधाएं) प्रदान किए, जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed