फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Admission can be taken in IGNOU till 31

Kullu News: इग्नू में 31 तक ले सकते हैं प्रवेश

Wed, 26 Jul 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Admission can be taken in IGNOU till 31
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण और पुनः पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। अब छात्र इग्नू में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू के सहसमन्वयक प्रो. चेत राम ने बताया कि जुलाई 2023 सत्र में एडमिशन और पुन: पंजीकरण छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना है। इग्नू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं का विभिन्न पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क नामांकन हो रहा है।
विज्ञापन

कुल 55 पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी केवल 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देकर निःशुल्क प्रवेश ले सकते हैं। इसकी सूचना इग्नू की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि नामांकन के समय वे अपना स्वयं का ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें ताकि उनके कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना उन्हें प्रेषित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. चेत राम ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश अभी तक एडमिशन और पुन: पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण और पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed