{"_id":"66ffe28eb8635271ab0f6d9f","slug":"administration-will-tighten-the-noose-on-hawkers-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132286-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में फेरी वालों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में फेरी वालों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग व पुलिस करेगी कार्रवाई
पकडे जाने पर 15 प्रतिशत जीएसटी की जगह लगेगा 30 फीसदी जुर्माना
देवभूमि जागरण मंच और एसडीएम कुल्लू के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब फेरी वाले गांव-गांव जाकर मनमाने तरीके से सामान नहीं बेच सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ऐसे लोगों पर शिकंजा कसेगी। आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस कार्रवाई करेंगे। देवभूमि जागरण मंच ने प्रशासन को दी शिकायत में कहा कि जिले में फेरी वालाें की मनमनी चल रही है। गांव में जाकर ये लोग लाखों का कारोबार कर रहे हैं जिसे सरकार को भी जीएसटी के रूप में नुकसान हो रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में देवभूमि जागरण मंच के साथ बैठक हुई। इसमें इस मसले को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि अगर कोई फेरी वाला बिना बिल के गांव में किसी भी तरह सामान बेचने आ रहे हैं तो महिला, युवक मंडल सहित स्वयं सहायता समूह इसकी शिकायत कर सकते हैं। कहा कि इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस अभियान चलाएगी और बिना बिल होने पर 15 फीसदी जीएसटी की जगह 30 फीसदी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा शहर में कौन लोग अवैध रूप से इस तरह के सामान के गोदाम चला रहे हैं, जहां से फेरी वालों के माध्यम से सामान को गांव-गांव जाकर बेचा जा रहा है इसकी भी जांच की जाएगी। इसका नुकसान स्थानीय दुकानदारों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द जिला स्तर की बैठक की जाएगी जिसमें जिले के सरकारी विभागों के अधिकारी व हितकार भाग लेंगे। कहा कि इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।