फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali administration

तीन बार नियम की अनदेखी पर रद्द होगा पंजीकरण

Thu, 26 May 2016 10:22 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Thu, 26 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
manali administration
मनाली में उमड़ रहे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग जाने को लेकर तीन बार एक ही नियम की अवहेलना करना अब टैक्सी व अन्य वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। नियम की बार-बार अवहेलना करने पर टैक्सी व अन्य वाहन का पंजीकरण रद्द किया जाएगा। रोहतांग में बर्फ के बीच अठखेलियां करने और दीदार को पर्यटक क्रेजी हैं। जिसका फायदा उठा कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। जिन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। तीन बार एक ही नियम की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन रजिस्ट्रेशन रद्द करेगा। वहीं, फर्जी बुकिंग के मामले सामने आने पर अब प्रशासन ने केलांग में बुकिंग की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि केलांग की परमिशन लेकर यहां जा रहे पर्यटकों को एक दिन को स्टे यहां करना होगा। यदि एक ही दिन में वापसी होती है तो चालान कर भारी जुर्माना किया जाएगा। प्रशासन द्वारा केलांग में बुकिंग की अनिवार्यता समाप्त करने के पीछे फर्जी बुकिंग की दलाली को खत्म करना मुख्य उद्देश्य है। जिससे युवा इस तरह के काम में न लगे। बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर केलांग की फर्जी बुकिंग करते हुए एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने दो युवा पकड़े थे। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है। हालांकि अब दोबारा उक्त युवा फेक बुकिंग करते हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस में केस दर्ज करवाया जाएगा। बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने कई चालान किए थे।
विज्ञापन


वहीं, हैरान कर देने वाले मामलों से निपटने के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। जिसके तहत अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोहतांग पास में बर्फ के बीच मौज-मस्ती करने के लिए एकमात्र सहारा ऑनलाइन परमिट ही है। ऑनलाइन परमिट हासिल कर ही पर्यटक रोहतांग तक पहुंच सकते हैं। इसके बिना रोहतांग जाकर एक ही दिन में वापस आना संभव नहीं है। रोहतांग जाने के लिए एक ही नियम की तीन बार अवहेलना करने पर वाहन का पंजीकरण रद्द किया जाएगा। केलांग जाने के लिए होटल बुकिंग की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। जिससे फेक बुकिंग पर लगाम लगाई जा सके। परमिशन लेकर जा रहे पर्यटक कम से कम एक दिन केलांग में ही रहें। एक ही दिन में वापसी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed