फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration removed 16 more encroachments in Kasol

Kullu News: कसोल में प्रशासन ने हटाए 16 और कब्जे

Sun, 22 Dec 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 22 Dec 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Administration removed 16 more encroachments in Kasol
म​णिकर्ण घाटी के कसोल में अवैध कब्जाें को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अभी और बचे हैं 20 कब्जे
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और पुलिस के पहरे में चला पीला पंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विदेशी सैलानियों की प्रमुख सैरगाह कसोल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी कसोल में 16 कब्जों को हटाया गया।

नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने पुलिस बल के साथ बुलडोजर चलाया। इसमें चार से पांच शेड के साथ होटलों के लिए बनाई सीढियों, पौड़ियों के साथ छज्जों पर पीला पांजा चला। अतिक्रमण पर चार दिन से चल रहे बुलडोजर को देखते हुए कई लोग खुद अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आ रहे हैं। नायब तहसीलदार हेम राज शर्मा ने कहा कि जब तक सभी कब्जों को नहीं हटाया जाता, बुलडोजर का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी करीब 20 अवैध कब्जे और रह गए हैं। उनपर भी बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा अधिकतर कब्जे पर्यटन व्यवसायियों ने किए हैं। प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को देखने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें कई सैलानी भी शामिल हुए। अतिक्रमण करने वालों ने सरकारी जमीन पर होटल, रेस्तरां, ढाबा, होमस्टे के आगे छज्जों को आगे बढ़ाया है। सीढि़यों का निर्माण भी सरकारी जमीन से किया गया है। कई लोग टीन और चादर के शेड बनाकर अपना कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशानदेही कर बाकायदा सभी लोगों को नियमानुसार नोटिस दिए गए थे, मगर किसी ने भी कब्जों को नहीं हटाया और अब प्रशासन को सख्त रुख अपना कर बुलडोजर चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed