96 फीसदी लोग जुड़े आधार से नंबर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में सभी बच्चों के आधार नंबर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा आधार नंबर बनाने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी विनय सिंह ने बताया कि जिला में लगभग 96 प्रतिशत लोगों के आधार नंबर बनाए जा चुके हैं। शेष बचे लोगों में अधिकांश संख्या छोटे बच्चों की है। एडीसी ने प्रारंभिक और उच्चत्तर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इन बच्चों के आंकड़े अतिशीघ्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह अभियान पंचायत या क्लस्टर स्तर पर चलाया जाएगा।
स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी इसमें कवर किया जाएगा। एडीसी ने बताया कि स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों के अलावा अभियान में मोबाइल टीमें भी कार्य करेंगी। अभियान के दौरान सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख बच्चों को आधार पंजीकरण के लिए प्रेरित करें तथा इस कार्य में लगी टीमों के साथ समन्वय स्थापित करें। जिला में आधार पंजीकरण का कार्य एसएनआईआईटी कंपनी को सौंपा गया है। इस संबंध में कंपनी के प्रभारी के मोबाइल नंबर 98173-10105 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एडीसी ने आधार से छूटे सभी लोगों से अपना व अपने बच्चों का आधार नंबर जल्द बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अब सभी कल्याणकारी योजनाओं को आधार से लिंक किया जा रहा है। अत: सभी लोग अपना आधार नंबर बनवा लें। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।