फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Additional soldiers not available for traffic control

Kullu News: यातायात नियंत्रण के लिए नहीं मिले अतिरिक्त जवान

Thu, 25 Apr 2024 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Additional soldiers not available for traffic control
लोकसभा चुनाव के चलते मनाली में तैनात नहीं हो पाए पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन

पर्यटन सीजन चरम पर आने से बढ़ सकती हैं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है लेकिन, कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की अभी तक तैनाती नहीं हो पाई है। चुनाव ड्यूटी के कारण फिलहाल पुलिस जवान नहीं मिल पाए हैं। यही स्थिति रही तो पर्यटन सीजन बूम पर आने के बाद पुलिस प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मनाली पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से तीन रिजर्व भेजने के लिए पत्र लिखा है, मगर अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाती है। अमूमन 15 अप्रैल तक पुलिस और होमगार्ड के लगभग 200 जवान मनाली में मोर्चा संभालते हैं। इस साल लोकसभा चुनाव होने के कारण हिमाचल की रिजर्व बटालियन राज्य से बाहर बुलाई गई हैं। इसके चलते मनाली में अतिरिक्त जवानों की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है। सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है और कई जगह पर जाम की समस्या भी गहराने लगी है।
विज्ञापन

हिडिंबा मंदिर मार्ग की सड़क मरम्मत कार्य के कारण दो दिन बंद रहने से लोगहट्स मार्ग पर जाम की समस्या रही। वीकेंड में पर्यटक बढ़ने से समस्या और विकराल हो रही है। ऐसे में मनाली में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात करने की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से तीन रिजर्व मांगी गई हैं। जल्द पुलिस जवानों के मनाली में मोर्चा संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पर्यटन कारोबारी मुकेश ठाकुर, सुरेश कश्यप, सुरेश शर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन लगभग शुरू हो गया है। मई के पहले सप्ताह से पर्यटन सीजन बूम पर आने की संभावना है। लिहाजा, यातायात नियंत्रण के लिए जल्द अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती शीघ्र की जानी चाहिए ताकि यहां आने पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

..
सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर लगे प्रतिबंध
पर्यटन स्थलों में वाहन चालक अक्सर अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो जाती है। प्रशासन को चाहिए कि सीजन के दौरान सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed