{"_id":"8eab3dfd01b1894e5c5b9f103a6821b1","slug":"action-tak-by-sdm-in-manali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब हाउस के पास फिर होने लगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब हाउस के पास फिर होने लगा कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लब हाउस के पास वन विभाग की जमीन पर एक बार फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गया। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम भेजकर काम को रुकवा दिया। गत सप्ताह यहां पर करीब 18 खोखे जलकर राख हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने यहां फिर से निर्माण कार्य न होने का दावा किया था। इसके बावजूद यहां पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रशासन के आला अधिकारियों पर भी निर्माण कार्य को न रोकने का दबाव डाला जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने संबंधित विभागों की टीमें और पुलिस को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। डीएफओ नीरज चड्ढा का कहना है कि फिर से हो रहे अवैध निर्माण को मौके पर पहुंचकर रोक दिया गया है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी हाल में वहां पर फिर से निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम मनाली ज्योति राणा के अनुसार सूचना मिली थी कि क्लब हाउस के पास जहां अवैध खोखे जल कर राख हो गए थे वहां फिर अवैध निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर काम रोक दिया गया है। सरकारी जमीन में किसी भी हाल में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। हाई कोर्ट के आदेशों की सख्ती से पालना की जा रही है।
विज्ञापन