{"_id":"669f8bbd1011a1e2300d56e3","slug":"action-sought-on-carrying-fruits-in-volvo-buses-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127301-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वोल्वो बसों में फल ढोने पर मांगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वोल्वो बसों में फल ढोने पर मांगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ट्रक ऑपरेटरों ने जताई नाराजगी, नियमों को ताक पर रख दिल्ली ले जाए जा रहे फल
सरकार को लगा रहे चूना, जोखिम में डाली जा रही यात्रियों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले से दिल्ली चलने वाली वोल्वो बसों में प्लम और नाशपाती ढोई जा रही है। अंधेरे में वोल्वो बसों में रायसन से लेकर भुंतर तक प्लम और नाशपाती के छोटे कार्टन लोड कर दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं। जिले के ट्रक ऑपरेटरों ने नियमों को ताक पर रखने वाले वोल्वो बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ट्रक यूनियन कुल्लू के उपाध्यक्ष विशाल सूद ने कहा कि वोल्वो बस संचालक फलों को बसों में बाहर ले जा रहे हैं।
यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चांदी कूट रहे हैं। साथ ही सरकार को चूना लगाया जा रहा है। सरकार को ट्रांसपोर्टरों से मिलने वाला राजस्व भी नहीं मिल रहा है। जिले में इन दिनों फल सीजन चला हुआ है। नाशपाती और प्लम की खेप मंडियों में आ रही है। वोल्वो बसों के चालक मौके का फायदा उठाकर कुल्लू से प्लम और नाशपाती आदि को नियमों के विरुद्ध दिल्ली पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हालांकि वोल्वो बस में प्लम के छोटे डिब्बे डालने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने कहा कि विभाग की ओर से नाके लगाए जा रहे हैं। तीन-चार वोल्वो बस वालों के चालान भी किए गए हैं। विभाग की ओर से ऐेसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
.....
ट्रक ऑपरेटर हर तरह के टैक्स आदि भरकर अपने ट्रक चला रहे हैं। जब यात्रियों वाले वाहनों को ही मालवाहक बना देंगे तो उन्हें अपनी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेंगी। निजी वोल्वो बसों में प्लम और नाशपाती आदि ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विशाल सूद, उपाध्यक्ष ट्रक यूनियन कुल्लू
000