{"_id":"66fa84650bf43ec86f016106","slug":"action-should-be-taken-against-leaving-animals-loose-narayan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131983-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को खुला छोड़ने पर की जाए कार्रवाई : नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को खुला छोड़ने पर की जाए कार्रवाई : नारायण
विज्ञापन
किसान सभा बंजार इकाई ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा बंजार इकाई ने लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर नायब तहसीलदार सैंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लावारिस पशुओं को गोसदन में रखने और पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। इकाई के पदाधिकारी नारायण चौहान ने कहा कि लावारिस पशु कृषि-बागवानी को तबाह कर रहे हैं। खेतों और बगीचों में घुसकर फसलों को तबाह कर रहे हैं। इसके कारण किसानों-बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं, शेर सिंह नेगी, रवि, छविंद्र, राम सिंह ने कहा कि पहले ही प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ रहा है। अब लावारिस पशु आफत बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से लावारिस पशुओं की बढ़ती समस्या पर रोक लगाने और किसानों-बागवानों की परेशानी का निपटारा शीघ्र करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई है। इसके अलावा केंद्र सरकार से अपेक्षित कानूनी संशोधनों और नीतियों में बदलाव करने की अपील की है।संवाद