फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action on encrochment

नगर परिषद ने सरवरी में हटाया अवैध कब्जा

Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Action on encrochment
कुल्लू में बस स्टेड के समीप बनाए गए अवैध खोखे।--संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय में अवैध कब्जों के मामले बढ़ने लगे हैं। शहर में हर क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहा है। नगर परिषद की कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों पर विराम नहीं लग रहा है। बस अड्डा सरवरी के पास शुक्रवार को रातों-रात चादर का खोखा खड़ा कर दिया गया। इसे शनिवार को नप की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटा दिया गया है। हालांकि यह अवैध निर्माण किसने किया है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुल्लू शहर के सरवरी बस अड्डा के पास रातोंरात अवैध कब्जाधारियों ने खोखे का निर्माण कर दिया था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद के पदाधिकारियों से की। इसके बाद नप के कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजकर कब्जा हटाने के आदेश जारी किए। जिला मुख्यालय कुल्लू में लगातार इस तरह के अवैध कब्जे हो रहे हैं। मगर नगर परिषद इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। शहर की छोटी सी गली से लेकर सड़कों पर जहां कहीं अवैध कब्जा कर कारोबार किया जा रहा है। बाकायदा शिकायत मिलने के बाद अवैध कब्जाधारकों पर कार्रवाई भी जा रही है। मगर शिकायत नहीं मिलने पर नगर परिषद अपने स्तर पर इसको लेकर कोई सख्त कार्रवाई करती नहीं दिख रही है। इसके कारण लोगों में नप के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि शनिवार को जिस प्रकार से अवैध कब्जे पर नप ने त्वरित कार्रवाई की है। इसी प्रकार शहर के अन्य हिस्सों में हो रहे अवैध कब्जों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि सरवरी बस अड्डा के पास अवैध रूप से खोखा बनाया गया था। इसे नप के कर्मचारियों ने हटा दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed