फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Accused was riding in Alto car, case registered

गुशैणी में एक किलो अफीम के साथ तीन धरे

Fri, 01 Jan 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Accused was riding in Alto car, case registered
कुल्लू। नशे के खिलाफ अभियान के तहत बंजार पुलिस को अब अफीम की खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने बंजार के तहत आने वाले गुशैणी में तीन युवकों से एक किलो अफीम बरामद की है। ये सभी आरोपी आल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस थाना बंजार की एक टीम गुशैणी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही आल्टो कार एचपी 49, 2889 को तलाशी के लिए रोका। कार में तापे राम 29, पुत्र केवल राम, निवासी पेचकना, डाकघर अनाह, तहसील बंजार, जिला कुल्लू, डूर सिंह 40, पुत्र बली बहादुर, गांव शिल्ह, डाकघर और तहसील बंजार, चुनी लाल 28 पुत्र फागणू राम, गांव वागीशाड़ी, डाकघर बजाहरा, उप तहसील सैंज, कुल्लू सवार थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक किलो आठ ग्राम अफीम मिली। जिसे इन्होंने प्लास्टिक के रैपर से पैक किया हुआ था। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि बंजार में तीन युवकों से एक किलो अफीम पकड़ी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह अफीम कहां से लाई थी। इसे कहां पर बेचने की तैयारी थी। नशे की गतिविधियों में आरोपियों के साथ शामिल अन्य लोगों को भी नहीं बक्शा जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed