{"_id":"694440c635a187d5e2044ba1","slug":"accused-sent-to-14-days-judicial-custody-kullu-news-c-89-1-klu1001-164451-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी
Fri, 19 Dec 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। बस स्टैंड सरवरी में एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट और वोल्वो बस में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किए। अदालत ने दोनों को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया। इससे पहले आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर थे।
गौर रहे कि मारपीट व तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देने वाले शिवम कश्यप (28) निवासी लोअर ढालपुर जिला कुल्लू और बबलू (29) निवासी मकान नंबर 370/1 वार्ड नंबर 8, माता गेट कैथल, जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मिली है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।