फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

धुंधी नाले में गिरी कार; दो पर्यटकों की मौत, दो घायल

Fri, 16 Oct 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
मनाली के अटल टनल रोहतांग के धुंधी नाले में गिरी पर्यटकों की कार। - फोटो : Kullu
कुल्लू। अटल टनल रोहतांग के पास धुुंधी नाले में राजस्थान के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर मौत, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजस्थान के पर्यटक मनाली घूमने आए थे। वीरवार देर रात यह हादसा हुआ। अंधेरा होने के कारण घायलों को मदद नहीं मिल सकी। दो घायलों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में राजस्थान से चार पर्यटक मनाली घूमने आए थे। इस दौरान यह पर्यटकों की यह कार वीरवार देर रात धुंधी के पास यह कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में गिर गई। हादसे में मोहित सिंह चौहान (27) पुत्र नरेंद्र सिंह, राजकोट, डाकघर कोठपुतली, राजस्थान और अमित सिंह चौहान (28), पुत्र मान सिंह, निवासी बगदादी रानी, डाकघर कोक्चपुतली, राजस्थान की मौके पर मौत हो गई। अजीत रावत (20), पुत्र शंभू दयाल निवासी रिहायड़ा, डाकघर कल्याणपुरी खुर्द, थाना कोठपुतली जिला जयपुर, राजस्थान, निखिल (22), पुत्र अभिमन्यु यादव निवासी गांव सुंदरपुरा रोड कोठपुतली राजस्थान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed