{"_id":"5f39608c8ebc3e6d011c08a2","slug":"accident-kullu-news-sml341870357","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लुढ़का, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन लुढ़का, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तांदी-मालंग सड़क पर शनिवार को एक छोटा मालवाहक वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिससे चालक घायल हो गया है। हादसे में घायल चालक को केलांग अस्पताल पहुंचाया गया।
तांदी-मालंग सड़क पर सुबह करीब 11 बजे एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गया, जिससे विकास ठाकुर पुत्र राज कुमार निवासी जिला हमीरपुर घायल हो गया। हादसे में घायल होने पर चालक को केलांग अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बहरहाल जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बरसात के चलते वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बरसात के दौरान घाटी में कई हादसे सामने आ चुके हैं। मामले की पुष्टि एसएचओ केलांग मोती राम ने की। कहा कि मालंग सड़क पर शनिवार सुबह 11 बजे एक छोटा मालवाहक वाहन सड़क से नीचे लुढ़कने के कारण चालक घायल हो गया है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।