फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

उदयपुर के नीलाढांक में वैन लुढकने से पति-पत्नी की मौत

Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
accident
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में शनविार सुबह करीब 11.55 बजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पति की मौत और पत्नी घायल हो गई है। केलांग-उदयपुर मार्ग पर नीला ढांक जगह पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को कुल्लू रेफर किया गया है। उदयपुर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय अमर देव पुत्र बलदेव निवासी आड़त लाहौल तथा 30 वर्षीय रेशमा पत्नी अमर देव निवासी आड़त वाहन में जा रहे थे। इस दौरान नीला ढांग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से करीब 200 फीट नीचे जा गिरा। पुलिस के मुताबिक अमर देव ने मौके पर दम तोड़ दिया था। उसकी पत्नी को घायल अवस्था में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से रेस्क्यू किया और सीएचसी उदयपुर पहुंचाया। यहां उनकी उनकी नाजुक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने कुल्लू के लिए रेफर किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दूरभाष पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक यह दोनों थिरोट से उदयपुर की तरफ आ रहे थे। तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, टीएससी शमशेर सिंह झेग ने हादसे पर दुख जताया। एसएचओ उदयपुर केआर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed