फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

मनाली-लेह हाईवे पर लुढ़का टैंकर, चालक की मौत

Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
accident
मनाली-लेह मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर। - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह हाईवे पर अलूबाड़ी के पास टैंकर लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर चालक के शव को कब्जे में लिया। एसएचओ केलांग ठाकुर दास ने बताया कि टैंकर (नंबर एचआर 65ए 8672) लेह से अंबाला की तरफ लौट रहा था।
विज्ञापन

अलूबाड़ी के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी चालक मेजर सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। मेजर सिंह के एक अन्य साथी टैंकर चालक ठाकुर दास ने दारचा चेक पोस्ट में हादसे की जानकारी दी। ठाकुर दास ने बताया कि वह भी लेह से मेजर सिंह के साथ निकला था। दारचा में कई घंटे इंतजार के बावजूद मेजर सिंह का टैंकर नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना दारचा चेक पोस्ट में दी। दारचा से एएसई अनिरुद्ध अपनी टीम के साथ अलूबाड़ी कि तरफ निकले। पुलिस ने वहां पर टैंकर को खाई में गिरा देखा। पुलिस ने मृतक को खाई से रेस्क्यू कर सड़क से जिला मुख्यालय केलांग पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम करवो के लिए केलांग पहुंचाया है। पुलिस परिजनों के लाहौल पहुंचने का इंतजार कर रही है। बताया कि पुलिस ने धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed