{"_id":"5db999848ebc3e93d2292165","slug":"accident-kullu-news-sml3124295165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में कार-बाइक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में कार-बाइक की टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर में हाथीथान के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत और एक अन्य युवक गंभीर है। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। भुंतर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भुंतर के हाथीथान में एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हुआ था। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कार और बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भुंतर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए साथ लगते एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां बुधवार सुबह एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सावन सिद्घू पुत्र मंगत राम निवासी शमशी कुल्लू के रूप में हुई है। हादसे में घायल कमल पुत्र मस्त राम निवासी जिया का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। घायल युवक की मौत के बाद भुंतर पुलिस की एक टीम पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में जवान बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।