फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident at Talogi, 25 injured

देवता के साथ लौट रही जीप पलटी, 25 घायल

Mon, 09 Nov 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 09 Nov 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
accident at Talogi, 25 injured

एनएच-21 के वामतट मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो पिकअप (जीप) अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इससे गाड़ी में सवार 25 लोग घायल हो गए। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक के मंडी जिले के थाची गांव के देवता घटोत्कच के साथ आए हुए ग्रामीण देवता के साथ सोमवार को घर लौट रहे थे। देवता सात नवंबर को मनाली में आए हुए थे। देवता की घर वापसी के लिए दो गाड़ियां की गई थीं। इसमें एक गाड़ी देवता के लिए तथा एक लोगों के लिए थी। जैसे ही लोगों से भरी यह पिकअप वामतट एनएच पर तलोगी के पास पहुंची तो चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मनाली से थाची जा रही एक बोलरो पिकअप जीप नंबर एचपी65-0676 सड़क पर ही उलट गई। इसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायलों की सूची-
1.बंती देवी पत्नी गिरू राम, 2. फतेह चंद पुत्र चूहडू राम, 3. धर्मदास पुत्र मनी राम, 4. शांता देवी पत्नी कर्मदास, 5. मालक राम पुत्र गुमत राम, 6. सौभे राम पुत्र धर्म दास, 7. उमा देवी पत्नी फतेह राम, 8. हुदी राम पुत्र मनी राम, 9. चंद्रमणी पुत्र सेस राम, 10. मान सिंह पुत्र भोला दत्त, 11. चंपा पत्नी गुमत राम, 12. टिकमी देवी पत्नी फतेह राम, 13. धर्मी देवी पत्नी देवदास, 14. मणिदासी पत्नी हीरामणी, 15. गुमत राम पुत्र रूल्दू राम, 16. सरला पत्नी हुक्म राम, 17. प्यारे राम पुत्र देवी राम 18. यशपाल पुत्र देवदास, 19 निरमो देव पुत्र तोली राम के रूप में घायलों की पहचान हुई है, जबकि अन्य के नामों का अभी पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed