फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   abvp strike

रूसा की खामियों को लेकर प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 27 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
abvp strike

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने शनिवार को रूसा प्रणाली की खामियों पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार और प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता गूजन पाल ने कहा कि रूसा प्रणाली को छात्रों के ऊपर थोपा गया है। जिसकी जानकारी पिछले ढाई सालों से प्राध्यापकों को भी नहीं है। रूसा प्रणाली के तहत छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अविनाश शर्मा ने कहा कि रूसा प्रणाली को लेकर हर रोज अखबारों में सुर्खियां बन रही है। हाल ही में देखने को मिल रहा है कि रूसा से मान्यता प्राप्त डिग्री वाले छात्रों को पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी में कोई दाखिला नहीं मिल रहा है। जिससे सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार को चेतावनी देेते हुए कहा है कि अगर विवि प्रशासन अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आया तो विद्यार्थी परिषद अपना आंदोलन उग्र करेगी। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महेश्वर, राहुल, निशांत, अनिल, राजकुमार, यशवंत, शिवदयाल और नीतिश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed