फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP protest outside DC office in Kullu

Kullu News: कुल्लू में डीसी कार्यालय के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
ABVP protest outside DC office in Kullu
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
प्रदेश में अनुबंध व्यवस्था खत्म कर जॉब ट्रेनी की नियुक्ति के फैसले के विरोध में नारेबाजी
विज्ञापन

अनुबंध पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को समाप्त करना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : अभिनव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में अनुबंध व्यवस्था खत्म कर जॉब ट्रेनी की नियुक्ति के सरकार के फैसले के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्र कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि सरकार अब अनुबंध व्यवस्था खत्म कर जॉब ट्रेनी की नियुक्ति करेगी। ग्रुप-ए, बी और सी कैडर में जॉब ट्रेनी की नियुक्ति के लिए नई योजना शुरू की है। ट्रेनी के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद नियमित होने के लिए दोबारा परीक्षा पास करनी होगी। सरकार ने अनुबंध पर नियुक्तियों की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कहा कि जॉब ट्रेनी की नियुक्ति से युवाओं का भविष्य और रोजगार खतरे में पड़ गया है। नौजवान पीढ़ी इसी आस में दिन-रात मेहनत कर रही है कि कब सरकार नौकरियां निकाले और वे उसके लिए आवेदन करें। सरकारी नौकरी तो दूर की बात नई योजना लाकर बेरोजगार युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया गया है। सरकार स्पष्ट करे जब उसके इतने विभाग हैं तो फिर चयन प्रक्रिया का काम किसी एजेंसी से करवाने की क्या जरूरत है। सरकार के इस निर्णय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निंदा करती है। कहा कि सरकार युवाओं के लिए स्थायी नौकरी की व्यवस्था करे।
विज्ञापन

--

कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद

कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed