{"_id":"67ba073497b9daaa9903cd54","slug":"abvp-burnt-effigy-of-government-in-haripur-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141762-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरिपुर कॉलेज में एबीवीपी ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरिपुर कॉलेज में एबीवीपी ने फूंका सरकार का पुतला
Sat, 22 Feb 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
आरोप - नशा तस्करी पर रोक लगाने में सरकार विफल
कहा - छात्र हित में फैसले लेने में नाकाम रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में एबीवीपी ने सरकार का पुतला फूंका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरिपुर इकाई ने मांगों को लेकर शनिवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विद्यार्थी परिषद ने आरोपी लगाया कि प्रदेश सरकार के राज में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। तस्करी के मामलों पर रोक लगाने में सरकार नाकाम रही है। छात्र हितों के फैसले लेने में भी सरकार नाकाम रही है। विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं।
इकाई अध्यक्ष कार्तिक समीर ने कहा कि सरकार एक के बाद एक लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रही है। प्रदेश में नशा माफिया बढ़ रहा है। इस सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भुंतर में दो युवक चिट्टा जैसे नशे का सेवन करते पाए गए। प्रदेश में न प्रशासन और न ही पुलिस का डर है। हिमाचल में नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हरिपुर इकाई मंत्री बालमुकुंद ने कहा कि यदि सरकार विद्यार्थियों की मांगों को जल्द नहीं मानेंगी तो परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
--