फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aani School won in folk dance and Dhalpur School won in folk song.

Kullu News: लोकनृत्य में आनी और लोकगीत में ढालपुर स्कूल ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Aani School won in folk dance and Dhalpur School won in folk song.
सैंज में जिला स्तरीय सांस्कृतिक छात्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।-संवाद
सैंज में अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यूली/सैंज (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सैंज में वीरवार को जिला स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया।

लोकनृत्य, लोकगीत, एकल गान, समूह गान और एकांकी आदि प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल गान लोकगीत वर्ग में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ढालपुर पहले, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चोवाई तीसरे, एकल गान शास्त्रीय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिरढ़ पहले स्थान पर रहा। संस्कृत गीतिका में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शैंशर दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर तीसरे, संस्कृत श्लोकोच्चारण में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर दूसरे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चोवाई तीसरे, वन एक्ट प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शैंशर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी पहले स्थान पर रहा। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ढालपुर को दूसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सोहन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed