{"_id":"6889140b0dfa5f72c30c0bc8","slug":"aakanksha-haat-was-yearning-for-buyers-weather-affected-buyers-could-not-be-gathered-kullu-news-c-89-1-klu1002-153421-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खरीदारों को तरसा आकांक्षा हाट, मौसम की मार, नहीं जुट पाए खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खरीदारों को तरसा आकांक्षा हाट, मौसम की मार, नहीं जुट पाए खरीदार
Wed, 30 Jul 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजे आकांक्षा हाट में पहुंचे हस्तशिल्पी और परंपरागत खाद्य वस्तुओं का स्टॉल लगाए स्वयं सहायता समूह पहले दिन खरीदारों को तरसे। छह दिनों के लिए सजे आकांक्षा हाट बाजार पर दूसरे दिन मौसम की मार पड़ी। सुबह से घाटी में मौसम खराब रहने के चलते लोगों का आना-जाना कम हुआ जिस कारण इस बाजार में खरीदार नहीं जुट पाए हैं। हालांकि इस बाजार में पहले दिन भी गिने चुने लोग ही पहुंचे थे परंतु दूसरे दिन भी लोगाें की भीड़ नहीं जुट पाई। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां अपने-अपने उत्पाद लेकर पहुंचे स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्पियों को खरीदार जुटने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि ढालपुर मैदान में दो अगस्त तक के लिए आकांक्षा हाट बाजार सजाया गया है। इसमें जिले के करीब 21 स्वयं सहायता समूह और हस्तिशिल्पी पहुंचे हैं और स्टाल में अपने उत्पाद सजाए हैं। बाकायदा इस हाट बाजार का उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने सोमवार को रिबन काटकर शुभारंभ किया है।