{"_id":"6af74b2f9059b1aef60b6934","slug":"aadhaar-seeding-of-bank-account-is-mandatory-for-pension-sushil-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191773-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए बैंक खाते की आधार सीडिंग जरूरी : सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए बैंक खाते की आधार सीडिंग जरूरी : सुशील
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वाले पात्र लोगों को अब अपने बैंक या डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवानी होगी। आधार से खाता लिंक नहीं होने पर पेंशन जारी होने में परेशानी आ सकती है। तहसील कल्याण अधिकारी केलांग सुशील ने लाभार्थियों से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पेंशन की राशि ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में भेजी जाती है। ऐसे में सभी लाभार्थी संबंधित बैंक या डाकघर में जाकर अपने खातों की आधार सीडिंग सुनिश्चित करें, ताकि पेंशन जारी होने में कोई बाधा न आए। तहसील कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों से भी निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।
योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए हर साल अप्रैल और सितंबर में दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। इसमें पिछले छह माह का जीवन प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित चिकित्सा प्रमाणपत्र शामिल हैं। चिकित्सा प्रमाणपत्र में लाभार्थी के दीर्घकालीन उपचार का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है। लाभार्थी अपने दस्तावेज आधिकारिक पोर्टल himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड कर सकते हैं। संवाद