{"_id":"6946d20fffcbf6d5780b4a3f","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-went-out-of-control-and-skidded-on-the-road-kullu-news-c-89-1-klu1001-164617-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसलने से युवक की मौत
Sat, 20 Dec 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 20 Dec 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
मौहल के समीप हुआ हादसा, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल
मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा घायल ने दम
प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर मौहल में पंचायत घर के नजदीक एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे को चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को देर रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर नरेंद्र निवासी जनाहल, डाकघर मौहल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू और संजीव ठाकुर निवासी जनाहल, डाकघर मौहल, जिला कुल्लू कोलीबेहड़ की तरफ जा रहे थे। बाइक को नरेंद्र चला रहा था। इस बीच पंचायत घर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। हादसे में नरेंद्र को अधिक चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां डॉक्टरों ने नरेंद्र की हालत को देखते हुए उसे आगामी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना भुंतर में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन जारी है।
--