{"_id":"68fe4d76a344a3336604a8e3","slug":"a-two-and-a-half-story-slate-roofed-house-in-kalwari-village-was-reduced-to-ashes-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160099-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलवारी गांव में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलवारी गांव में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख
Sun, 26 Oct 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
बंजार के कलवारी गांव में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण।-संवाद
अग्निकांड की घटना में लाखों का नुकसान, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
ग्रामीणों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर पाया काबू, साथ लगते घर जलने से बचाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की कलवारी पंचायत में अग्निकांड की घटना सामने आई है। अग्निकांड की घटना में ढाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है।
मकान में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। घटना में प्रभावित कुछ नहीं बचा पाए। हालांकि, दमकल विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया और साथ लगते मकानों को चपेट में आने से बचाया। इससे गांव में बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले में लाखों की संपत्ति राख हुई है।
जानकारी के अनुसार कलवारी गांव में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे के करीब ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। स्लेटपोश मकान होने की वजह से तेजी से फैली। कुछ ही मिनटों में मकान आग की लपटों से घिर गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में कामयाब रही। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने कहा कि कलवारी में अग्निकांड की घटना में नरोतम सिंह पुत्र वेद राम तथा मकान में रहे किरायेदार निक्का राम पुत्र नारायणू की संपत्ति राख हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। प्रभावित परिवार को फौरी तौर पर 5,000 की राहत राशि सहित एक तिरपाल दिया गया है।
--